फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 35 सवारियां बाल-बाल बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रक ने आगे चल रही बस को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस सड़क किनारे लुढ़क गई, जबकि इसमें सवार 35 से ज्यादा सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों वाहन उधमपुर की ओर जा रहे थे और समरोली के पास आगे चल रही बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस को टक्कर लगते ही इसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते बस सड़क किनारे एक जंगल के साथ रुक गई। सभी सवारियां सकुशल बाहर निकल गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इससे काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें