फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंडर-8 आयु वर्ग में अमीना कौसर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से पहली जिला रियासी जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अंडर-8 आयु वर्ग में लड़कियों में अमीना कौसर पहले, मानवी देवी दूसरे और आफिया कौसर तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों में विराट बाली प्रथम, धैर्य भारद्वाज द्वितीय और नीतीश सिंह तृतीय रहे। अंडर 10 लड़कियों में काव्या शर्मा पहले, धन्वी शर्मा दूसरे और सुनेहा देवी तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में लड़को में लय पहले, आशीष रकवाल दूसरे और आरव कुमार तीसरे रहे। अंडर-12 आयु वर्ग लड़कियों में मीनाक्षी देवी ने पहला, प्रिया कुमारी ने दूसरा और अंशिका देवी और विशाली यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़को में भरत सिंह को पहले, आदित्य कुमार दूसरे व बिशन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 में लड़कियों में समीथी देवी पहले, प्रियंका देवी दूसरे, अंशिका तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में गौरव सिंह पहले, मोहित बलगोत्रा दूसरे व शोइट बलगोत्रा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों और लड़कियों की इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 100 जिम्नास्ट ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी सचिन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

इस माैके पर इंचार्ज रियासी एजाज अहमद मीर, कोच मनजीत सिंह और जिम्नास्टिक कोच नताशा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें