कटड़ा। कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात करीब एक बजे दो साधुओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान एक साधु ने दूसरे साधु पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें साधु हीरालाल (55) पुत्र लक्ष्मण निवासी बठिंडा पंजाब घायल हो गया। खून से लथपथ साधु को स्थानीय लोगों और पुलिस ने कटड़ा अस्पताल पहुंचाया।
घायल साधु हीरालाल के मुताबिक चीनी बाबा नाम का साधु अक्सर कटड़ा में आकर नशे का कारोबार करता है। उसे काफी समझाया गया कि वह ऐसा कार्य न करें। रविवार रात उसने अचानक तेजधार हथियार से गले पर वार कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। घायल साधु की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साधु की तलाश शुरू कर दी है। संवाद