फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iआतंकी मॉड्यूल चलाते पकड़े गए दो मददगारों पर लगा पीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह/डोडा। चिनाब घाटी में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की साजिश में पकड़े गए दो ओवर ग्राउंड वर्करों पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) की कार्रवाई की गई है। दोनों को पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल चलाते पकड़ा था। पुलिस ने इसका डोजियर तैयार किया था, जिस पर डोडा जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों को पीएसए के तहत बंदी बनाने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार साकिब हुसैन मीर निवासी बनोला-चिराला और आदिल इकबाल भट निवासी सजान, भगवाह टेरर मॉड्यूल चला रहे थे। दोनों सीमा पार से ऑपरेट कर रहे मोहम्मद अमीन उर्फ खुबैब के संपर्क में थे। खुबैब कठवा फागसू ठाठरी का रहने वाला है जो इस समय सीमा पार से चिनाब घाटी क्षेत्र को आतंक में झोंकने की साजिशें रच रहा है। खुबैब के कहने पर मीर और भट स्थानीय युवकों को बरगला रहे थे। उनका मकसद युवकों को आतंकवाद में शामिल करना था। साकिब हुसैन स्थानीय युवाओं की आतंकी तंजीमों में भर्ती करवाने की फिराक में था जबकि आदिल भट से ठाठरी में हथियार भी पकड़े गए थे।
---
नब्बे के दशक से सीमा पार है खुबैब
उधमपुर ब्लास्ट का भी मास्टर माइंड
मोहम्मद अमीन उर्फ खुबैब नब्बे के दशक में सीमा पार चला गया था। उसने आतंकी बनने की ट्रेनिंग ली और उसके बाद से वह डोडा समेत आसपास के क्षेत्र में आतंकवाद के बीज बोने की कोशिशें कर रहा है। वहीं, नौ मार्च को उधमपुर में हुए ब्लास्ट को भी खुबैब के कहने पर भी अंजाम दिया गया था। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। वह इस समय पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें