फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में डेढ़ क्विंटल भुक्की समेत ट्रक चालक और क्लीनर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीरो प्वाइंट (चिनैनी) पर नाके के दौरान श्रीनगर से आ रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में भुक्की के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर नशीला पदार्थ कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ चिनैनी अहमद शफी जरगर और थाना प्रभारी चरणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिनैनी में जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर से सेब लेकर आ रहे ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर सेब की पेटियों के बीच छुपाकर रखी गई 19 बोरियों में डेढ़ क्विंटल भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रक चालक और इसके क्लीनर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मुद्दत कुमार और सोहन सिंह निवासी जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ चिनैनी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे नशीला पदार्थ कहां लेकर जा रहे थे और किसको सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें