फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर रैहंबल व चक रकवालन जीत के साथ अगले दौर में पहुंचे

विज्ञापन
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में इंटर पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाडियों के साथ खेल विभाग के अधि - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के सुभाष स्टेडियम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने वाईएसएस कप 2022-23 के तहत ब्लॉक स्तरीय अंतर पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई। इसमें शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में पंचायत लोअर रैहंबल ने पंचायत बड़ाली रक्ख को नौ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। वहीं, दूसरे मुकाबले में पंचायत चक रकवालन ने पंचायत गंडाला को नौ रनों से मात दी। इस प्रतियोगिता को युवा सेवाएं एवं और खेल के प्रधान सचिव आलोक कुमार के संरक्षण, डीसी कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता और जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह की देखरेख में करवाया जा रहा है।
मौके पर खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में व्यस्त रहने, नशीले पदार्थों व प्लास्टिक को ना कहने, संतुलित आहार का सेवन करने, स्वच्छता की सतत प्रक्रिया को अपनाने और अच्छे नागरिक बनने के लिए सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों का पालन की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें