फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को 128 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 49 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले 200 से अधिक लोगों का पता लगा कर टेस्ट करवाए हैं। सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी होने पर एक बार फिर से प्रशासन की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के बीच जिला में भी लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हालात यह बन गए हैं कि अब हर रोज 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इनकी संख्या में बढ़ोतरी के साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
मंगलवार को जिले में एक दिन के अंदर 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कई दिनों के बाद एक दिन में 100 से कम मामले सामने आए थे। हालांकि बुधवार को एक बार फिर से संक्रमितों का आंकड़ा 100 को भी पार कर गया। शाम तक कुल 128 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 15 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेडिकल ब्लाक टिकरी के ग्रामीण इलाकों में 18 और शहर में 9, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में नौ और शहर में 3, रामनगर में 24, पंचैरी में 8, बसंतगढ़ में 11, मजालता में दो और सबसे अधिक 43 सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। जिलें में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 14296 हो गए हैं। इनमें से 13712 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 144 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 440 सक्रिय मामले बचे हैं।
दो सप्ताह बाद एक दिन में तीन हजार से अधिक टीकाकरण
उधमपुर। जिले में बुधवार को तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें दो हजार से अधिक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। दूसरी डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक बार फिर से वैक्सीन लगवाने वाले किशोरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। करीब दो सप्ताह के बाद जिले में एक दिन के अंदर तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग सकी है। बुधवार को कुल 3470 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई है। इनमें से सबसे अधिक 2941 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें