उधमपुर। जिला उधमपुर में वीरवार को चार व्यक्ति और संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला में संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 15 हो गए हैं। वीरवार को संक्रमित मिले लोगों में एक रामनगर, एक बसंतगढ़, एक पंचैरी और एक उधमपुर के हैं।
जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्तियों को जरूरी दिशा निर्देश के साथ ऑइसोलेशन में भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला में अब तक 11480 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 11326 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं, जबकि 139 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। संवाद