रामबन। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बनिहाल के पास बीती रात दो हल्के वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से जम्मू जा रहा वाहन (टाटा मोबाइल) जेके01एएच-4958 श्रीनगर की ओर जा रही कार जेके05एच-3676 से टकरा गया। हादसे में कार में सवार परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।
उन्हें उप जिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया, जहां से सभी को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल परिवार के सदस्यों की पहचान सज्जाद अहमद (40), उनकी पत्नी अतिया परवीन (38) और उनके दो बच्चों अलीना (14) और अयान अहमद (13) निवासी उड़ी कश्मीर के रूप में की है। पुलिस ने बनिहाल में मामला दर्ज किया है।