फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही चार लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। कई दिनों के बाद जिले में एक साथ चार मामले सामने आए हैं और इससे स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी चिंता जरूर बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सप्ताह में एक या फिर दो दिन कोरोना के कुछ मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का जागरूक करने के साथ टेस्टिंग भी तेज कर दी है। हर रोज करीब दो हजार कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कुल चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो लोग शहर के अंदर संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक टिकरी और एक रामनगर में संक्रमित पाया गया है। चार व्यक्ति कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11469 हो गई है। इनमें से 11321 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 138 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब दस सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें