फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को 15 लोग और कोरोना संक्रमित मिले। डेढ़ महीने में सबसे कम संक्रमित बुधवार को ही सामने आए। इसके साथ 47 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। जिले में संक्रमितों की संख्या 100 से भी कम हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के बीच अब कुछ दिनों से जिले में राहत है। हर रोज मामलों में कमी आ रही है और काफी लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। मंगलवार को 20 लोग संक्रमित पाए गए थे और 175 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। बुधवार को कुल 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 14592 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 14359 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। 146 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। अब कुल 87 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें