किश्तवाड़। जिले में बुधवार दोपहर शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर डूल इलाके में चिनाब नदी में एक शव बरामद हुआ। पुलिस जांच के बाद शव की पहचान विजय कुमार (35) निवासी चैरजी नागसेनी के रूप में हुई। गौरतलब है कि 30 और 31 जनवरी की रात किश्तवाड़ से वह अपने घर चेरजी जा रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया था। जिसकी उसी दिन से नदी किनारे तलाश की जा रही थी। बुधवार को उसका शव चिनाब नदी में मिला। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।