उधमपुर। जिले में रविवार को कुल 63 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 50 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। शनिवार के मुकाबले में रविवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इनमें सबसे अधिक रामनगर में 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, अब इनकी संख्या में कमी भी आ रही है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिल रही है। शनिवार को जिले में कुल 46 लोग संक्रमित पाए गए थे, और 54 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। लेकिन रविवार को कुल 63 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मेडिकल ब्लॉक रामनगर में 43 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इसके साथ टिकरी के ग्रामीण इलाके में पांच और शहर में एक, चिनैनी के ग्रामीण इलाके में चार और शहर में तीन, बसंतगढ़ में एक और दो सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 14532 हो गए हैं। इनमें से 14042 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 145 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के 345 मामले सक्रिय हैं।