फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले में वीरवार को उधमपुर को मिली बडी राहत,

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच वीरवार को जिले में एक साथ 488 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है। हालांकि, 31 नए मामले भी पाए गए हैं।
विज्ञापन

जनवरी की शुरूआत के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में एकदम से उछाल आ गया था। करीब दो सप्ताह से हर दिन सौ से ज्यादा मामले पाए जा रहे थे। बीते सोमवार को जिले में सबसे अधिक 234 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन, इसके बाद इनकी संख्या में गिरावट दर्ज की गई, और संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने लगी थी।
वहीं, वीरवार को एक साथ 488 लोगों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों की संख्या में भारी गिरावट आ गई है। इसके साथ ही नए मामलों की संख्या में काफी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 13586 आए हैं। इनमें से 12882 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 143 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 561 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें