फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में रहने वाले सभी लोगों के किए गए कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
उधमपुर: हाउसिंग कॉलोनी वार्ड नंबर 18 में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 टेस्टिंग करती स्वास्थ्य विभाग ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को कंटेनमेंट जोन में विशेष तौर पर जांच अभियान चलाया गया। इन स्थानों से चार सौ से अधिक लोगों की जांच की गई। विभाग ने दो शिविर हाउसिंग कॉलोनी और एक मजालता में लगाया था।
विज्ञापन

विभाग ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन में विशेष तौर पर जांच तेज की है। मंगलवार को हाउसिंग कॉलोनी में जांच के लिए दो टीमों को भेजा गया। वहीं, एक टीम मजालता में बनाए कंटेनमेंट जोन में भेजी गई। लोगों को जांच कराने के लिए घरों से बाहर लाया गया, और इनको कतारों में खड़ा कर बारी बारी से कोरोना टेस्ट किए गए। इन तीनों स्थानों पर दोपहर तक कोरोना टेस्ट चलते रहे।
कई लोग जांच करवाने से मना कर रहे थे। लेकिन, इनको स्वास्थ्य और प्रशासन के कर्मचारियों ने समझाया गया कि अगर वह चाहते हैं कि उनका इलाका कंटेनमेंट जोन की श्रेणी से बाहर किया जाए तो जांच करवानी होगी। जब यह सुनिश्चित हो जाएगा कि कंटेनमेंट जोन में और संक्रमण के मामले सामने नहीं आ रहे है तो इसको कंटेनमेंट जोन की श्रेणी से बाहर निकाल कर पाबंदियों को हटा दिया जाएगा। समझाने के बाद लोग टेस्टिंग के लिए घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें