फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को उधमपुर में मुंसिफ जज सहित 18 लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर जिले में फिर से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों से हर रोज 10 से अधिक नए मामले पाए जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है। सोमवार को भी जिले में 18 नए मामले पाए गए हैं। जबकि, एक व्यक्ति कोरोना मुक्त हुआ है।
विज्ञापन

संक्रमित पाए लोगों में जिला न्यायालय का एक मुंसिफ जज भी शामिल है। सोमवार को संक्रमित मिले लोगों में छह व्यक्ति बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, 12 अन्य लोग रैंडम सैंपलिंग में संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन व्यक्ति ब्लॉक टिकरी, दो रामनगर, मजालता में एक और 12 लोग उधमपुर के शहरी क्षेत्र के शामिल हैं।
संक्रमित पाए गए सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी निर्देशों के साथ आइसोलेशन में भेज दिया है। और, उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच करवाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक कुल 11581 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 11345 लोग संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए हैं। जबकि, 139 की मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 97 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें