उधमपुर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने पर प्रशासन ने सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन न करने वालों पर सख्ती कर दी है। सोमवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में नाके लगाकर बिना मास्क बाहर निकले लोगों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
सरकार ने रविवार को कोरोना वायरस से बचने के नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसको लेकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। इसी को लेकर पुलिस ने पूरे जिले में सख्ती कर दी है। पुलिस ने उधमपुर शहर के साथ रामनगर, मजालता, चिनैनी व अन्य कई स्थानों पर सोमवार को नाके लगाए, और बिना मास्क बाहर निकलने वाले लोगों को पकड़कर जुर्माना वसूला।
शहर में बाजार के साथ यात्री वाहनों में भी लोग बिना मास्क के सफर कर रहे हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर यात्री वाहनों में सवारियां खचाखच भरी जा रही हैं। ऐसे में पुलिस ने नाका लगाकर यात्री वाहनों को रोका, और बिना मास्क बैठे यात्रियों के चालान काटे। शाम तक चली प्रक्रिया में करीब सौ चालान काटे गए। इसी तरह रामनगर में भी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बिना मास्क बाहर निकले लोगों को पकड़ा और चालान काटे।
उधमपुर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करती पुलिस- फोटो : UDHAMPUR