उधमपुर। कोरोना मुक्त हो चुके जिले में अब फिर से कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा तीन हो गया है। मंगलवार को फिर से एक व्यक्ति रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमित पाया गया है। जबकि दो व्यक्ति पहले से संक्रमित हैं।
गौरतलब है कि करीब एक साल के बाद बीते बुधवार को जिला पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया था। जिससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी काफी राहत मिली थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग के काम को जारी रखा गया था। जिसमें फिर से कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें जरूरी निर्देश देकर स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में भेज दिया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11413 हो गए हैं। इनमें से 11273 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। और 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।