डोगरा फ्रंट शिव सेना के सदस्य प्रदर्शन करते हुए ।
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। डोगरा फ्रंट शिव सेना ने पाकिस्तान की जीत के समर्थन में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपमंडल के प्रधान श्याम लाल ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पाकिस्तान के समर्थन में कश्मीर में कई स्थानों पर नारेबाजी और आतिशबाजी की गई। ऐसे में सरकार को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन पर पीएसए लगाना चाहिए, ताकि फिर कभी वे ऐसी हरकत न कर सकें। कुछ शरारती तत्व खाते भारत का हैं, और गुण पाकिस्तान के गाते हैं। उन पर नकेल कसने की जरूरत है। इस प्रदर्शन के दौरान चत्रराम, तिलक राज, विक्रम, रत्न लाल, बोध राज व अन्य मौजूद रहे। संवाद