उधमपुर। जिले में शुक्रवार को कुल चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में कमी आ रही है और इससे सक्रिय मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है।
जिले में कोरोना के मामलों में कभी कमी हो रही है तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को जिले में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। शुक्रवार को मामलों में थोड़ी कमी आई और कुल तीन चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो लोग चिनैनी, एक रामनगर और एक पंचैरी में संक्रमित पाया गया है। इसके साथ दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों के मुकाबले में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में कमी आ रही है। इससे संक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को चिंता सताने लगी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11255 हो गए हैं। इनमें से 11070 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 133 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 52 सक्रिय मामले बचे हैं।