फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की सहायता को कोर ग्रुप गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी में भूस्खलन से पीड़ितों की सहायता के लिए जेएंडके स्टेट लीगल सर्विसेज अथारिटी (एसएलएसए) की तरफ से जिले में कोर ग्रुप गठित किया गया है। इसके तहत ग्रामीणों को हर तरह से सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


कोर ग्रुप का इंचार्ज चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट जतिंद्र सिंह जंवाल को बनाया गया है। इसकी जानकारी रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएलएसए के चेयरमैन जस्टिस वरिंद्र सिंह ने दी। सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार को बारिश पीड़ित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों की परेशानियों को जाना है।

इसी के तहत ग्रामीणों की सहायता के लिए कोर ग्रुप स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोर ग्रुप में दो अस्थाई पैरा लीगल वालंटियर स्थापित किए गए हैं, जोकि पंचैरी में भेजी जा रही राहत व बचाव कार्य को देखने के साथ राहत सामग्री की वितरण प्रणाली पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप पीड़ितों के खाने पीने, दवाएं, क्षतिग्रस्त मकानों, मवेशियों के कमरों को बनाने में भी पूरा सहयोग करेगा। इसके अलावा क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की इमारतों को बनाने में भी पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि एसएलएसए बेघर ग्रामीणों के पुनर्वास में अपनी तरफ से हरसंभव सहायता करने को तैयार है। डीसी यशा मुद्गल ने जस्टिस को राहत और बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी दी।

डीसी ने बताया कि मलबे में अभी तक करीब 27 शव दबे हुए हैं। प्रशासन इन शवों को निकालने में प्रयास कर रहा है। जल्द ही सभी शव बाहर निकाल कर मृतक के परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज बीएल भट्ट, डिस्ट्रिक्ट मोबाइल मजिस्ट्रेट रमेश वत्तल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें