फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

विज्ञापन
उधमपुर के जिला अस्प्ताल में हमले में घायल व्यक्ति से वारदात के बारे में बात करती पुलिस - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के सोकड़ गांव में एक व्यक्ति को दो लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने के पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हमले का शिकार रोमेश कुमार शर्मा की बेटी पायल शर्मा ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे की मंगलवार को शादी है। इसकी तैयारियां में पूरा परिवार जुटा हुआ था। उसके पिता भी शादी की तैयारियों को लेकर घर से बाहर गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो घर से कुछ दूरी पर काका राम और सोहन लाल ने उनका रास्ता रोका और हमला कर दिया। उनको बुरी तरह पीटकर मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी दी तो पूरा परिवार मौके पर पहुंचा और घायल अवस्था में पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया।
उसने बताया कि काका राम और सोहन लाल के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पिता के खेत से रास्ते की मांग कर रहे हैं। रास्ता न देने पर लगातार लड़ाई करते रहते हैं, और धमकाते भी हैं। इस बार दोनों ने मौका देख कर हमला कर दिया। पायल ने मांग की है कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करे, और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। ताकि, दोबारा ऐसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें