फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर भडके सफाई कर्मचारी, काम छोड हडताल की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर में एक दुकानदार ने एक सफाई कर्मी को जातिसूचक शब्द से संबोधित किया। इससे अपमानित महसूस कर सफाई कर्मचारी संघ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान काका हुसैन ने कहा है कि सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा कहकर सम्मानित किया जाता है। लेकिन, कुछ लोग इस तरह ओछी हरकतों से सफाई कर्मियों का मनोबल गिराने का काम करते हैं। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अगर जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो सफाई कर्मचारी काम छोड़ कर हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनका एक सफाई कर्मी शहर में काम कर रहा था। एक दुकानदार ने उसे किसी बात पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। उक्त कर्मचारी ने यूनियन के सदस्यों से शिकायत की, तो सदस्य मामले को सुलझाने पहुंचे। तब दुकानदार ने फिर से अपनी बातों को दोहरा दिया। इसलिए मांग है कि इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया जाए। साथ ही अगर सफाई कर्मियों के साथ इसी तरह का रवैया अपनाया गया तो वह काम छोड़ कर हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें