फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीये जलाकर शहरवासियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
उधमपुर शहर में दीपक जलाते शहरवासी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। दीपावली के उपलक्ष्य में शहरवासियों ने गोल मार्केट में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें शहरवासियों ने सैकड़ों दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एएसपी अनवल उल हक सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब छह बजे कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सबसे पहले शहर के लोगों ने एएसपी व डीएसपी के साथ मिलकर शहीदों के नाम का दीया जलाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कई शहरवासियों ने बारी बारी से सामने आकर शहीदों के नाम का दीया जलाया।
उपाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य दीपावली के दिन शहीदों को याद करना है। शहीदों की शहादत की बदौलत ही लोग सुरक्षित दीपावली व अन्य पर्व मना पा रहे हैं। सुरक्षा बल दिन रात देश की सुरक्षा में जुटे हैं। इसी प्रयास में कई शहीद हो चुके हैं। इस दिन संदेश दिया जा रहा है कि शहीदों के परिवार खुद को अकेला न समझें। पूरा देश उनके साथ है। इस मौके पर पवन गुप्ता, डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, आदि मौजूद थे।

उधमपुर शहर में दीपक जलाते शहरवासी- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर शहर के इंदिरा चौक पर शहीदों की याद में दीये जलाते शहरवासी- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर शहर के इंदिरा चौक पर शहीदों की याद में दीये जलाते शहरवासी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें