फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मनाया गया शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस शहीदी दिवस पर जिला पुलिस लाइन में वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीदी स्मारक पर फूल मालाएं चढ़ाकर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएसपी सरगुन शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के साथ वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को भी सुना। सुबह करीब साढ़े 10 बजे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद पुलिस जवानों को याद किया गया। इसके बाद बारी-बारी से पुलिस अधिकारियों, जवानों व शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने जिला पुलिस लाइन में शहीदी स्मारक पर फूल मालाएं चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीदी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को भारत-चीन बॉर्डर पर सीआरपीएफ के 10 जवान गश्त के दौरान शहीद हो गए थे। उसी दिन से पूरे देश में आज के दिन को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज के दिन उन शहीद जवानों को भी याद किया जाता है जो कि राज्य में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को जितना याद किया जाए उतना कम है। पुलिस शहीदी दिवस एक ऐसा दिन होता है जब शहीदों के परिवार साथ बैठक कर कई विषयों पर चर्चा करते हैं, और उनकी परेशानी सुनी जाती है। पुलिस अधिकारियों ने परिवारों से कहा कि अगर उनको किसी तरह की कोई भी परेशानी हो तो वह उनके साथ संपर्क कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने परिवारों को उपहार भी भेंट किए।

उधमपुर में जिला पुलिस लाइन के अंदर पुलिस शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें