फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार दिन में बिकी एक करोड़ रुपये से अधिक की कोकून

विज्ञापन
उधमपुर। कोकून मंडी के पहुंचे कीटपालक : 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रेशम उत्पादन विकास विभाग कार्यालय परिसर में चल रही कोकून मंडी में शुक्रवार तक चार दिन में 26368.970 किलोग्राम कोकून की बिक्री हुई है जिससे किसानों ने 1,09,70,088 रुपये की राशि अर्जित की है।
उधमपुर में इस कोकून मंडी की शुरुआत मंगलवार एक जुलाई को हुई थी और यह 25 जुलाई तक चलेगी। इसमें जिला उधमपुर के विभिन्न इलाकों के लगभग साढ़े 4 हजार से अधिक कीटपालकों के शामिल होने की संभावना है। फसल की खरीद के लिए पश्चिम बंगाल और बेंगलुरू के अलावा जम्मू-कश्मीर के स्थानीय कारोबारी भी पहुंचे हैं। शुक्रवार को फसल की उच्चतम बोली 1500 रुपये प्रति किलोग्राम लगाई गई। बढि़या दाम मिलने से कीटपालक भी प्रसन्न नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि कुछ कीमत मिलने पर निराशा व्यक्त करते भी दिखे। शुक्रवार को मंडी में कुल 212 कीटपालक अपनी फसल लेकर पहुंचे थे, जिन्होंने कुल 7,530.540 किलोग्राम कोकून बेची और 31,34, 976 रूपये की कमाई की।
विज्ञापन

विभाग अधिकारी सुषमा गौतम ने जानकारी दी कि चार दिन में कुल 561 कीट पालकों ने भाग लेकर 26368.970 किलोग्राम कोकून बेची है जिससे उन्होंने 1,09,70,088 रुपये की राशि प्राप्त की है। मंडी में इस बार कारोबार पिछले साल से भी बेहतर होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें