फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने से दिन के पारे में आया सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को निकली धूप ने जहां तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं, दोपहर बाद बादल छाने और शाम को बर्फीली हवाएं चलने से फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दिन का अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई थी। सुबह साढे़ दस बजे बादल छंटने के साथ ही तेज धूप भी निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। उन्होंने धूप का काफी आनंद उठाया। मगर दोपहर बाद से फिर मौसम में बदलाव आया और शाम चार तक बादल छा गए। इसके अलावा बर्फीली हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें