उधमपुर। बट्टल बालियां स्थित सीआरपीएफ की 187 बटालियन मुख्यालय में वीरवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी जम्मू एवं जिला अस्पताल उधमपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 30 अधिकारियों एवं जवानों ने रक्तदान किया। कमांडेंट सुरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी जसवीर सिंह, उप कमांडेंट सरोज व अन्य ने रक्तदान किया। कमांडेंट ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने रक्तदान करने का महत्व भी बताया। संवाद