फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से लगातार बढ़ रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी गर्मी के कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरवासियों का कहना है कि अगर बारिश नहीं होती है तो आने वाले दिनों में और भी परेशानी होगी।
विज्ञापन

इस बार गर्मी का प्रकोप मार्च से ही है। रोज तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सूर्य देव के दर्शन देने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया था और फिर दिन बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती चली गई। दोपहर को इतनी तेज धूप थी कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहरवासी गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर के साथ अब एसी लगाने को भी मजबूर हैं। अब लोगों को गर्मी से बचने के लिए बारिश का इंतजार है। शहरवासियों का कहना है कि उधमपुर में पहले अप्रैल तक तापमान में गिरावट रहती थी। लेकिन इस बार बारिशें नहीं होने के कारण मार्च में ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। आने कुछ दिनों में अगर बारिश नहीं होती है तो गर्मी और परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें