फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर देविका परिसर में की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नैनसू स्थित भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल के भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विद्यालय के करीब 70 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने देविका घाट और आसपास में साफ-सफ़ाई की। इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को पेड़ों और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपने वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित नप के अध्यक्ष डा. जोगेश्वर गुप्ता ने भी स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। प्रधानाचार्या रेणु शर्मा ने कहा कि नगर परिषद के सहयोग से अभियान का आयोजन किया गया था। उन्होंने अभियान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें