चिनैनी। चिनैनी घोरड़ी के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी भगत ने वीरवार को चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते बाबा बूढ़ा केदारनाथ में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
स्थानीय लोगों ने बूढ़ा केदारनाथ को जाती सड़क की हालत में सुधार लाने, बूढ़ा केदारनाथ में यात्री साइड बनाने, सोलर लाइट लगाने और मंदिर से लंगर स्थल तक सुरक्षा दीवार के साथ पैदल मार्ग के निर्माण की मांग रखी।
पूर्व विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरी करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि बाबा बूढ़ा केदारनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो।