चिनैनी। पंचायत सराड़ में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें पानी लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि पानी की समस्या से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है ऐसे में पानी कि समस्या जल्द दूर की जाए।
स्थानीय पूर्व सरपंच सुदेश चंद्र ने कहा कि पंचायत सराड़ के करवालत, लोथड़ व अन्य जगहों पर पिछले का समय से पयजल किल्लत से ग्रामीणों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने घर से काफी दूर कुदरती जल स्रोत पर पानी लेने के लिए आना जाना पड़ता है। इससे समय भी बर्बाद होता है और कई कार्य अधूरे रह जाते हैं। लोगों ने कहा कि पंचायत सराड़ के जिन मोहड़ों में पानी की समस्या है वहां जल्द पानी की समस्या दूर की जाए। जल शक्ति विभाग के अधिकारी मोहम्मद शरीफ ने कहा कि पंचायत सराड़ में जिन मोहड़ों में पानी की समस्या है वह जल्द दूर हो जाएगी। संवाद