फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राइमरी स्कूल प्लासा की चारदीवारी का निर्माण जल्द, 7.60 लाख आएगी लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सरकारी प्राइमरी स्कूल प्लासा में जल्द ही चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इस पर करीब 7.60 लाख की लागत आएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्कूल की चारदीवारी न होने के कारण लंबे समय से बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खुले परिसर के चलते पशु अंदर आ जाते थे, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित होता था। कई बार अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई थी। ग्रामीणों का कहना है कि चारदीवारी के अभाव में हमेशा अनहोनी का डर बना रहता था। छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक थी। अब चारदीवारी बनने से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और स्कूल का वातावरण बेहतर बनेगा। एईई शम्मी गुप्ता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें