फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दब्बड़ चौक पर विशेष नाका लगाकर ली वाहनों की तलाशी

विज्ञापन
उधमपुर: वाहनों की तलाशी लेते पुलिस जवान - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। हाल ही में नगर के सलाथिया चौक पर हुए आईईडी विस्फोट के बाद पुलिस शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों व नगर के प्रवेश द्वार पर लगातार नाके लगाकर संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

इस बीच शक के आधार पर वाहनों की गहनता के साथ तलाशी भी ली जा रही है। विशेषतौर पर बाहरी राज्यों के नंबर की गाड़ियों की सतर्कता से जांच की जा रही है। इसी के चलते रविवार को भी पुलिस ने शहर के मध्य में स्थित गोल मार्केट क्षेत्र के दब्बड़ चौक पर विशेष नाका लगाकर वाहनों की तलाशी ली।
नाके से गुजरने वाली हर दोपहिया व चौपहिया वाहन की गहनता से जांच की गई। दोपहिया गाड़ियों की फ्रंट और बैक सीटों के अलावा डिक्कियां खोलकर जांच की गई, और अंदर रखे छोटे से छोटे सामान की भी बारीकी से पड़ताल की गई। गौरतलब है कि इसी महीने 9 मार्च को नगर में तहसील ऑफिस के ठीक साथ में सलाथिया चौक पर आइईडी धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 16 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद विभिन्न जांच एजेंसियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और फॉरेंसिक जांच के लिए कुछ सैंपल भी उठाए थे। पुलिस ने भी आसपास के क्षेत्रों के कुछ लोगों से पूछताछ की थी। लेकिन, करीब 18 दिन बीत जाने के बाद भी इस वारदात के आरोपियों की जानकारी से पुलिस के हाथ खाली हैं। फिलहाल दोषियों की धरपकड़ के लिए प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें