फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 28 तक बारिश-बर्फबारी के आसार, बेवजह यात्रा से बचने की सलाह

Wed, 26 Feb 2025 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय की ओर से पश्चिमी विक्षोभ पूर्वानुमान के मद्देनजर एडवाइजरी जारी, हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया
विज्ञापन

उधमपुर। जिला प्रशासन ने बुधवार 25 से 28 फरवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश होने के पूर्वानुमान के चलते जनता को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। इसके साथ सभी जरूरी सेवाओं से सम्बंधित विभागों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है और लोगों को किसी भी परेशानी के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने को कहा है। इनमें डीआईओ (जिला सूचना अधिकारी) 01992-272727/ 272728, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं उधमपुर 01992-70897 और पीसीआर के हेल्पलाइन नंबर 01992-276915 पर संपर्क कर सकते हैं।

वहीं इसको लेकर जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी पश्चिमी विक्षोभ पूर्वानुमान के मद्देनजर (आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष) बुधवार 25 से शुक्रवार 28 तक भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उधमपुर की तरफ से जनता को सलाह दी जाती है कि वे जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस अवधि के दौरान खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजस्व, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, पीएमजीएसवाई, युएलबी, जेपीडीसीएल, जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों से अनुरोध किया है कि वे बर्फ हटाने और संबंधित हालात अथवा सहायता की पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहें। इसके अलावा जनता को भी सलाह दी गई है कि किसी भी आपात स्थिति में शिकायत निवारण के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें