किश्तवाड़। हस्तशिल्प विभाग ने कारीगरों के लिए जागरूकता-सह-ऑन-स्पॉट पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। सहायक निदेशक हस्तशिल्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों को पेचन कार्ड के लिए पंजीकृत करना था, ताकि वे यूटी-प्रायोजित और केंद्र प्रायोजित दोनों योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकें। सहायक निदेशक हस्तशिल्प प्रदीप शान ने प्रतिभागियों को कढ़ाई, बुनाई और क्रोकेट कार्यों में ओएफपीओ के गठन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग के एएचटीओ, प्रशिक्षक और एमटीएस ने भाग लिया। संवाद