जिले के माड़ी क्षेत्र में वीरवार की देर शाम को एक कार और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल से जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर ज्योतिपुरम के रहने वाले लहनू (60) और अशोक (30) अपने घर की तरफ जा रहे थे।
जब वह माड़ी क्षेत्र में पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार को क्षति पहुंची, लेकिन उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जम्मू रेफर कर दिया।
उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है।