फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बस और टैंकर की जोरदार टक्कर, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
चिनैनी सीएचसी अस्पताल में घायल का उपचार करता डॉक्टर। 
विज्ञापन
घायलों को चिनैनी सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी/रामबन। जिला रामबन के डलवास इलाके में सोमवार की दोपहर एक बस और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत चिनैनी नाशरी टनल के जरिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बताया जा रहा है कि रामबन से उधमपुर की ओर बस आ रही थी जबकि टैंकर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। बस में सवार घायल यात्रियों ने बताया कि वह रामबन से बस में बैठ कर आ रहे थे। रामबन की ओर जा रहे एक टैंकर तथा बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकलकर हाईवे की एंबुलेंस के जरिए तुरंत चिनैनी नाशरी टनल के जरिए सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों की टीम पहले से तैयार थी। स्वास्थ्य टीम ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू किया और उन्हें राहत पहुंचाई । दो घायलों को गंभीर चोटें लगने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घायलों में सुषमा (62) निवासी उधमपुर, कमलेश देवी (46) निवासी उधमपुर, विभीषण सिंह (30) निवासी रामबन, सकीना बेगम (45) निवासी बश्ट चिनैनी, जाना बेगम (55) निवासी बश्ट चिनैनी, खलील अहमद (21) निवासी रामबन, काया देवी (40) निवासी रामबन, शिवदास (55) निवासी रामबन, संजय कुमार (23) निवासी रामबन, ओंकार सिंह (25) विजयपुर और पल्लवी देवी (18) रामबन शामिल है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें