फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऐतिहासिक सुद्धमहादेव मेले की तैयारी शुरू

Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
सुद्धमहादेव मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए जिला अ​धिकारी
विज्ञापन
उपायुक्त सलोनी राय ने दिए मेले में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
विज्ञापन

10 जून से शुरू होगा यह तीन दिवसीय मेला
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ऐतिहासिक सुद्धमहादेव मेले का तीन दिवसीय आयोजन 10 जून से किया जाएगा। इसके सुचारु संचालन के लिए उपायुक्त सलोनी राय ने सोमवार को डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मेले में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि मेले में सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, विभागीय स्टालों की स्थापना, सड़क के रखरखाव, बिक्री योग्य सामग्री की गुणवत्ता और दरों की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

डीसी ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जानी चाहिए। उन्होंने स्थानीय मेला समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे मेले को सफल बनाएं क्योंकि पर्यटन और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में जनभागीदारी बहुत जरूरी है।
डीसी ने सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
डीसी ने संबंधित विभागों को सड़क और रास्तों के सभी गड्ढों को भरने, सीएमओ को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम तैनात करने के लिए कहा।
मेले के दौरान पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात करेगी जबकि एआरटीओ विभिन्न स्थानों से पर्याप्त संख्या में बसें तैनात करेगा। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाने के लिए कहा।
बैठक में एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे, एडीडीसी राजिंदर सिंह, एडीसी प्रेम सिंह, सीपीओ मो. इकबाल, एसडीएम चेनानी डॉ. रणजीत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों समेत मेला समिति के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो सहित
इनसेट
तहसीलदार चेनानी को मेला अधिकारी नियुक्त
डीसी सलोनी राय ने बताया कि तहसीलदार चेनानी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया। इसलिए उनसे मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कहा गया। कार्यकारी अभियंता पीएचई को मेला स्थल पर पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने और एक्सईएन पीडीडी को मेला के दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें