फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली की खस्ताहालत पर गुस्सा फूटा

Wed, 09 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओमाड़ा लिंक मार्ग से वार्ड नंबर सत्रह को जाने वाली गली की खस्ता हालत से परेशान स्थानीय लोगों ने गली की मरम्मत करने की मांग को लेकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब गली की मरम्मत करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी मदन लाल ने बताया कि वर्ष 2014 में बारिश व भूस्खलन के कारण पूरी गली क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी गली की मरम्मत करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस कारण गली से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार नगर परिषद के आला अधिकारियों को गली की खस्ता हालत के बारे में अवगत करवाने के बावजूद सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। इस कारण उन्हें मजबूर होकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिन के समय तो कोई गली से देख कर गुजर सकता है, लेकिन रात से समय गली से गुजरते वक्त हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही गली खस्ता हालत को ठीक करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें