फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की इमारत तैयार, लोग खुश

विज्ञापन
उधमपुर। कोटली वाला लड्डन पावर हाउस कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई जा रही ह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड नंबर छह स्थित कोटली वाला लड्डन पावर हाउस कॉलोनी में 1.28 करोड़ की लागत से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की इमारत का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह काम 90 प्रतिशत मुकम्मल हो चुका है।
बता दें कि 2024 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इमारत इसी माह के अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि यहां डिस्पेंसरी होने के चलते क्षेत्र के साथ लगती अन्य कई पंचायतों के लोगों को इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर जाना पड़ता था कि लेकिन इस सेंटर के बनने से तीन पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस सेंटर पर पखलाई, ओसू पंचायत के अलावा अन्य आसपास के क्षेत्र के 10 हजार के करीब लोग निर्भर है। विभाग की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनने से क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पूर्व सरपंच निशा देवी, पंच सतपाल स्थानीय निवासी तीर्थ राज शर्मा, मोहन लाल, ओमप्रकाश, सिकंदर कुमार, सहित अन्य का कहना था कि क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों व ब्लॉक दिवस पर क्षेत्र में बनी डिस्पेंसरी को अपग्रेड करने की मांग वह लोग कई बार उठा चुके थे। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के बनने से क्षेत्र के साथ लगती अन्य पंचायतों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी जिसके चलते अब उन्हें जीएमसी उधमपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. यासीन ने बताया कि लोगों की काफी पुरानी मांग थी, जिसे विभाग की ओर से पूरा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें