फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीबुड नाईट से पटनीटाप की हसीन वादियां गूंजेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पर्यटन स्थल के रूप में पटनीटॉप को बढ़ावा देने के लिए समय समय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 अक्तूबर को प्रसिद्ध गायक मीका सिंह हसीन वादियों में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पटनीटॉप में इस कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कर सकते हैं। पीडीए सीईओ शेर सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को पटनीटॉप में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें कई कार्यक्रम व बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा। इसमें मीका सिंह आएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पटनीटॉप में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
पीडीए व पर्यटन विभाग की संयुक्त पहल के तहत पटनीटॉप में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक दिवसीय बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन सुबह से रात तक पटनीटॉप की वादियों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सबसे पहले सुबह सात बजे योगा के साथ इसकी शुरूआत की जाएगी। इसमें भाषा की भूमिका पर भी एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों के कवि भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान कुछ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उधर, शाम को बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा, जिसमें पंजाबी गायक मीका सिंह अपनी आवाज का जादू पटनीटॉप की हसीन वादियों में बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें