फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के 23 जवानों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर आईटीबीपी कैंप चक मोड़ में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आईटीबीपी के 23 जवानों ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया, और दूसरों को रक्तदान करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद यासीन सहित सभी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी। सुबह आईटीबीपी के अधिकारियों के निर्देश में डिप्टी सीएमओ ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने एक एक कर रक्तदान किया। दोपहर तक चले इस शिविर में आईटीबीपी के 23 जवानों ने रक्तदान किया। डिप्टी सीएमओ ने जवानों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है।
उन्होंने कहा कि इससे दूसरों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ व्यक्ति एक वर्ष में चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी तरह की कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान करने के कुछ दिन के बाद ही शरीर में रक्त तैयार हो जाता है। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को हमेशा रक्तदान करते रहना चाहिए। आईटीबीपी के अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले जवानों का हौसला गुलदस्ता भेंट कर बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें