फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन

Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्र कैथा, किया, वलोता आदि गांवों में 16 दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे गुस्सा लोगों ने सोमवार को रामनगर बसंतगढ़ मार्ग बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तब बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी तब तक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली की किल्लत के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार बताया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं किया गया।

प्रदर्शन और जाम की खबर पाकर एसआई शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि बिजली की आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन बंद कर दिया। बता दें कि दो दिन पहले रसली गरदेन तथा रसली ठकराई गांव के लोेगों ने भी बिजली के लिए  प्रदर्शन किया था। यहां बिजली बहाल की गई, लेकिन कुछ समय बाद फिर गुल हो गई।
विज्ञापन


किया गांव के पूर्व सरपंच जोगिंद्र गुप्ता ने कहा कि कैथा गांव में लाइनमैन तक नहीं है। लाइन में खराबी आने पर इसे लंबे समय तक ठीक नहीं किया जाता। लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ता है। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों पर मामला दर्ज करने की भी निंदा की है।

बता दें कि रसली गरदेन, रसली ठकराई और आसपास गांवों लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ दो दिन पहले प्रदर्शन किया था तब पुलिस ने छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। पूर्व विधायक हर्ष देव सिंह ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने मजबूरी में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें