फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को छह ई-श्रम कार्ड, दो गोल्डन कार्ड और छह अधिवास प्रमाण पत्र सौंपे

विज्ञापन
फोटो..किश्तवाड़ के छात्रू में ब्लॉक दिवस आयोजित,,जिला ुपायुक्त समस्याएं सुनते - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जनसमस्याएं सुनने के लिए बुधवार को छात्रू में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने लोगों के सभी मुद्दों को सुना।
विज्ञापन

पंचायत चिंगाम-ए के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुहलों की मरम्मत, पहलग्वाड़ी से खावड़ा तक संपर्क मार्ग के रखरखाव की मांग की। जबकि पंचायत इंदरवाल-बी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंगपोरा तक पहुंचने वाली सड़क की मरम्मत की मांग रखी। पंचायत लोअर छात्रू-सी के सरपंच ने लकड़ी के बिजली खंभों को बदलने की बात कही। इसी प्रकार छात्रू-बी के सरपंच ने वन अधिकार अधिनियम के तहत छूटे लाभार्थियों को शामिल करने की मांग की।
अन्य सामान्य मुद्दों के अलावा 14 एफसी के तहत समय पर भुगतान, सोलर लाइट की खरीद, क्षेत्र में पर्यटन क्षमता का विकास, आवास प्लस के तहत लाभार्थियों का कवरेज, स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की वृद्धि, उन्नयन ब्लॉक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्रों में स्थानीय बुनियादी ढांचे को भी तत्काल निवारण के लिए उठाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जनता को सुनने के बाद मौके पर ही विभिन्न मुद्दों और शिकायतों का समाधान किया। अन्य मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के साथ शीघ्र निवारण के लिए उठाने का आश्वासन दिया। छात्रू से चिंगाम तक सड़क के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि आवश्यक निर्देश एनएचआईडीसीएल को भेज दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावा उपायुक्त ने लोगों को गोल्डन कार्ड के लिए खुद को पंजीकृत करने पर जोर दिया, क्योंकि इसका लाभ उठाना अनिवार्य है। कोविड महामारी की इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान स्वास्थ्य लाभ जरूरी है। इस बीच उन्होंने यूथ क्लब के सदस्यों से भी बातचीत की, और उन्हें सहभागी लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से अपनी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य की शुरू की गई विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस दौरान बीडीसी अध्यक्षों एवं डीडीसी पार्षदों इंदरवाल व एसडीएम की उपस्थिति में पात्र लोगों को छह ई-श्रम कार्ड, दो गोल्डन कार्ड, छह नंबर के अधिवास प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष इंदरवाल फामिदा बेगम, डीडीसी पार्षद रुबीना बेगम, एसडीएम इंद्रजीत परिहार, सीएचओ मुश्ताक अहमद वानी, सीएओ एसके भगत, बीएमओ छात्रू डॉ. गुलजाबीन आरा सहित अन्य जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो..किश्तवाड़ के छात्रू में ब्लॉक दिवस आयोजित,,जिला ुपायुक्त समस्याएं सुनते- फोटो : UDHAMPUR

फोटो..किश्तवाड़ के छात्रू में ब्लॉक दिवस आयोजित,,जिला ुपायुक्त समस्याएं सुनते- फोटो : UDHAMPUR

फोटो..किश्तवाड़ के छात्रू में ब्लॉक दिवस आयोजित,,जिला ुपायुक्त समस्याएं सुनते- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें