फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने पंचग्राई में ब्लाक दिवस के तहत सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
रामनगर तहसील के चनुनता में ब्लाक दिवस के कार्य में मौजूद डीसी, ग्रामीण व सरकारी अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। ब्लॉक दिवस के तहत बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन रामनगर तहसील के चनुनता ब्लॉक में गांव पंजग्राई में हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग उपायुक्त इंदु कंवल चिब से की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में ग्रामीणों ने डीसी ने बताया कि आज तक चनुनता में बीडीओ कार्यालय नहीं बना है। कई वर्षों से बीडीओ कार्यालय पंचायत घर में चल रहा है। बिजली सुविधा प्रदान करने के लिए कई गांव में आज तक खंभे नहीं लग सके हैं। कई स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की बहुत कमी है। जरूरत अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण भी हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चनुनता ब्लॉक को एंबुलेंस की सुविधा की भी सख्त जरूरत है। हाई स्कूल पंचग्राई को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाए, पानी की किल्लत को दूर करने के लिए विशेष तौर पर काम किया जाए, पंजग्राई में बैंक की शाखा खोली जाए, डालसर में पंचायत घर का निर्माण किया जाए, पंचायत बड़ोल में खेल का मैदान तैयार किया जाए, नालों को पार करने के लिए पुल का निर्माण किया जाए, हेल्थ सब सेंटर की अपनी इमारत का निर्माण किया जाए और अन्य कई मांगों और समस्याओं को रखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने कहा कि जिले में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए करीब 150 योजनाएं जिले में लागू की गई हैं। इनमें से 85 योजनाओं के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कुछ दिनों में सभी योजनाओं के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। जलजीवन मिशन के तहत जिले में पानी की किल्लत को दूर किया जाएगा। चनुनता ब्लाक में पांच योजनाओं से पानी की किल्लत को दूर किया जाएगा।
पंजग्राई में 2.85 करोड़, डालसर में 6.31 करोड़, चनुनता में 6.30 करोड़, सेर मंजला में 4.16 करोड़ की योजना है। इसके साथ एक मल्टीपंचायत योजना है। इनके 25 दिन के अंदर टेंडर खुलना शुरू हो जाएंगे, और काम भी शुरू हो जाएगा। सड़कों की हालत सुधारने को लेकर भी संबंधित विभाग काम कर रहे हैं। इस मौके पर डीडीसी रामनगर जट्टू राम, सरपंच पंजग्राई कत्तर सिंह, मोहन सिंह, बीडीओ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

रामनगर तहसील के चनुनता में ब्लाक दिवस के कार्य में मौजूद डीसी, ग्रामीण व सरकारी अधिकारी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें