उधमपुर। सीआरपीएफ की तरफ से भारत दर्शन कार्यक्रम 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित किया गया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी के 20 छात्रों और 2 शिक्षकों के साथ उधमपुर से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक इस यात्रा का आयोजन किया गया। भारत दर्शन से लौटे छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान छात्रों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राष्ट्रीय विरासत से परिचित कराया गया। छह दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्रों ने वाराणसी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व के स्थानों का दौरा किया। इससे उन्हें कक्षा से परे सीखने और भारत की विविध परंपराओं और विरासत का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। संवाद