फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन वृद्धि के लिए बैंक कर्मियों ने की हड़ताल

Thu, 13 Nov 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस डिस्ट्रिक्ट उधमपुर के बैनर तले देशव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन करते हुए उधमपुर में भी सरकारी बैंकों के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही बैंक कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के सदस्य एमएस राणा के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े दस बजे एसबीआई के बाहर विभिन्न सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान एमएस राणा, एसएल भारद्वाज, आरएल त्रिशाल, खेम राज और अन्य कई सदस्यों ने बताया कि दो वर्ष से बैंक कर्मचारी वेतन में बढ़ोतरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं ले रही है। वर्षों से बैंक कर्मचारी और अधिकारी कम वेतन पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार केंद्र सरकार को अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। एक नवंबर 2012 से सरकार ने बैंक कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया है।

बैंक के कर्मचारी वेतन में 23 फीसदी या इससे ज्यादा वेतन में बढ़ोतरी चाहते हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे व्यापक आदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें