विधायक मनकोटिया ने शिक्षा विभाग से पूछा-एक प्रदेश और एक शिक्षा तंत्र तो छुट्टियों के फैसले अलग क्यों
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के लिए शिक्षा विभाग जम्मू और कश्मीर के लिए अलग मापदंड अपना रहा है। मई में गर्मी को नजरअंदाज कर समर जोन में पड़ने वाले स्कूलों में मात्र 35 दिनों की छुट्टियों की घोषणा की गई है। चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर शिक्षा तंत्र के इस निर्णय का विरोध किया।
मनकोटिया ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से समर जोन वाले जम्मू डिविजन के स्कूलों में छह जून से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की गई है जबकि इसकी तुलना में विंटर जोन कश्मीर में अधिक दिन छुुुट्टी दी जा रही है।
वहां सर्दी की छुट्टियां सीनियर विंग के लिए 74 दिन और जूनियर विंग के लिए 80 दिन की दी गई। हालांकि विंटर जोन में जम्मू का भी कुछ हिस्सा आता है। इसके बावजूद समर जोन की छुट्टियों के लिए हर बार पुराना कैलेंडर दोहरा दिया जाता है।
उसे नजरअंदाज कर हर वर्ष की तरह पांच-छह जून को रुटीन दोहरा दी जाती है। इससे गर्मी की छुट्टियों में भी कटौती कर दी जाती है। उनका कहना था कि गर्मी के कारण कई बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए यह अवकाश भी बढ़ना चाहिए।
उनका आरोप है कि शिक्षा विभाग छात्रों की मजबूरी और जरूरतों काे ध्यान में रखकर फैसला नहीं ले रहा है। जम्मू-कश्मीर में एक ही शिक्षा और प्रशासनिक तंत्र है तो जम्मू व कश्मीर के लिए अलग फैसले नहीं होने चाहिए। इनमें समानता रहनी चाहिए।
उन्होने विंटर जोन की तरह समर जोन में भी समान दिन की छुट्टियां घोषित करने की मांग की है। मनकोटिया ने कहा कि वह छुट्टियां बढ़ाने के हक में नहीं हैं लेकिन एक प्रदेश में दो फैसले कभी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
फोटो सहित