फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैसाखी पर डेरा बाबा, कांसीपट्टा और महादेव मोहल्ले में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के बाबा बंदा सिंह बहादुर के तपोस्थल डेरा बाबा, छोटा काशी कांसीपट्टा और नगर के महादेव मोहल्ले में मंगलवार को बैसाखी मेला धूमधाम से मनाया गया। सभी स्थानों पर लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेले में खूब खरीदारी की। डेरा बाबा में स्थित गुरुद्वारा में भी लोगों ने माथा टेका। रागी जत्थों ने गुरुद्वारा परिसर में गुरु की महिमा का गुणगान किया। नगर कीर्तन भी हुआ। कार्यक्रम में विधायक बलदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि रहे जिन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सम्मानित किया गया। गुरुद्वारे में कार्यक्रम को बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढ़ी की देखरेख में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें